REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

शटर तोड़कर परचून की दुकान में चोरी, हजारों का सामान लगभग 22 हजार की नकदी पर किया हाथ साफ।

📅 21 Sep 2026, 02:11 PM • 🔥 45 views

📋 खबर का सार (Summary)
सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक तो टूटा मिला शटर, अंदर बिखरा पड़ा था सामान।

(तौकीर आलम पत्रकार)रुड़की।( लाठडदेवा) रविवार देर रात चोरों ने एक परचून की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से हजारों रुपये का सामान और करीब 20 से 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

दुकान स्वामी वसीम अहमद के मुताबिक, रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखा सामान खंगाला और हजारों रुपये का परचून का सामान तथा करीब 20 से 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

सोमवार सुबह जब वसीम अहमद दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी समेत कई सामान गायब मिले। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, चोरी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से जल्द चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →