REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा नगर पंचायत पिरान कलियर।

📅 01 Oct 2026, 12:42 PM • 🔥 53 views

📋 खबर का सार (Summary)
नगर पंचायत कार्यालय में सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया जाएगा नमन।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नगर पंचायत पिरान कलियर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन ने समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान के साथ दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

नगर पंचायत पिरान कलियर के अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान की ओर से 1 अक्टूबर को जारी पत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती समीना सहित सभी सभासदों को कार्यक्रम में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र के अनुसार 2 अक्टूबर की सुबह 8 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात राष्ट्रगान होगा और महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से दोनों महान नेताओं के विचारों, सादगी, सत्य, अहिंसा और देशसेवा के संदेश को स्मरण किया जाएगा।

नगर पंचायत प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर कर्मचारियों को भी विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी कर्मचारियों को सुबह 7:30 बजे निकाय कार्यालय में उपस्थित होकर साफ-सफाई, सजावट एवं ध्वजारोहण से संबंधित व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

(अध्यक्ष समेत सभी 9 सभासदों को भेजा गया पत्र)

नगर पंचायत की ओर से जारी पत्र सभासद अमजद अली, दिलबाग, नाजिम त्यागी, जिन्नत खातून, मोहम्मद राशिद, रेशमा परवीन, जाबिर, दानिश सिद्दीकी और मेहरूबा समेत नगर पंचायत अध्यक्ष को भेजा गया है। प्रशासन ने सभी से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर पंचायत परिसर में होने वाला यह कार्यक्रम देशभक्ति, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को व्यवस्थित और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →