REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

महमूदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

📅 03 Oct 2026, 07:07 AM • 🔥 36 views

📋 खबर का सार (Summary)
सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद अली ने बच्चों के पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। महमूदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नरगिस और यासमीन के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के पोषण, साफ-सफाई और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में पहुंचे सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद अली ने सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक सुविधाएं पहुंचाना और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है।डॉ. शहजाद अली ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के खानपान, साफ-सफाई और स्वास्थ्य का नियमित ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने और पोषण संबंधी आदतों को अपनाने से उन्हें स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। साथ ही, सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता भी आवश्यक है।कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को बच्चों की देखभाल, स्वच्छता और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक यूनुस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नरगिस और यासमीन, सहायिका सोनम, इसरत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →