REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

पिरान कलियर में फास्ट फूड के शौकीनों के लिए नई सौगात, दा काठी रोल एंड फास्ट फूड सेंटर शुरू।

📅 06 Oct 2026, 01:12 PM • 🔥 115 views

📋 खबर का सार (Summary)
हज हाउस रोड पर सहकारी मिनी बैंक के सामने खुला सेंटर, हर व्यंजन के साथ ग्राहकों को मिल रही एक कोल्ड ड्रिंक फ्री।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। दरगाह क्षेत्र में फास्ट फूड के शौकीनों के लिए एक नया विकल्प जुड़ गया है। हज हाउस रोड पर सहकारी मिनी बैंक के सामने ‘दा काठी रोल एंड फास्ट फूड सेंटर’ का शुभारंभ किया गया है। सेंटर पर ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

सेंटर के प्रोपराइटर शाहरुख साबरी ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए यहां फास्ट फूड और चाइनीज फूड की कई वैरायटी उपलब्ध कराई जा रही हैं। मेन्यू में एग रोल, चिकन रोल, चिकन बर्गर, आमलेट, पिज्जा, मोमोज, चाऊमीन सहित कई अन्य व्यंजन शामिल हैं।

सेंटर की खास पेशकश यह है कि हर व्यंजन के साथ ग्राहक को एक कोल्ड ड्रिंक मुफ्त दी जा रही है। इस विशेष ऑफर को लेकर ग्राहकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। संचालक का कहना है कि नए ग्राहकों को आकर्षित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वाद और अच्छी सेवा उपलब्ध कराना सेंटर की प्राथमिकता है।

शाहरुख साबरी ने बताया कि आने वाले समय में ग्राहकों की पसंद के अनुसार मेन्यू में और भी नए-नए आइटम शामिल किए जाएंगे। उनका प्रयास है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ दरगाह पिरान कलियर में आने वाले जायरीन को भी एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड का स्वाद मिल सके। 

दा काठी रोल एंड फास्ट फूड सेंटर के शुरू होने से हज हाउस रोड और आसपास के क्षेत्र में फास्ट फूड प्रेमियों को एक नया विकल्प मिला है। खास ऑफर के चलते सेंटर पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →