REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए नाजिम त्यागी ने दाखिल किया नामांकन।

📅 12 Oct 2026, 01:58 PM • 🔥 35 views

📋 खबर का सार (Summary)
तीन नगर पंचायतों के 27 सभासदों के बीच होगा चुनाव, 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। जिला योजना समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर तीन के सभासद नाजिम त्यागी ने रोशनाबाद स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान पिरान कलियर, भगवानपुर और इमलीखेड़ा नगर पंचायतों के सभासद भी मौजूद रहे। तीनों नगर पंचायतों के कुल 27 सभासद जिला योजना समिति के निर्वाचन में भाग लेंगे।

नाजिम त्यागी के नामांकन के दौरान नगर पंचायत पिरान कलियर के अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद सहित कई सभासद मौजूद रहे। इस दौरान सभासदों की मौजूदगी से चुनाव को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए होने वाला यह चुनाव स्थानीय निकायों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

(16 अक्टूबर को होगा मतदान और मतगणना)

निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 12 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 14 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 16 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

(नामांकन के दौरान ये रहे मौजूद)

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद, सभासद राशीद, जावेद साबरी, अमजद, दानिश साबरी, मोहम्मद दिलबाग, जीनत, गुलफाम साबरी, शहजाद अली, राशिद अली और रहीस अहमद सहित अन्य सभासद मौजूद रहे। वहीं, इमलीखेड़ा नगर पंचायत के कई सभासद भी नामांकन के दौरान उपस्थित रहे।

नाजिम त्यागी के नामांकन के बाद जिला योजना समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें निर्वाचन प्रक्रिया और 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →