REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

ऑपरेशन स्माइल: दरगाह क्षेत्र से लापता तीन वर्षीय मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलाया।

📅 19 Oct 2026, 07:37 AM • 🔥 15 views

📋 खबर का सार (Summary)
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सकुशल खोजा, परिजनों ने जताया आभार।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक क्षेत्र से लापता हुए तीन वर्षीय मासूम को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को आमिर खान पुत्र इकराम निवासी टोडा एतमाल, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार ने कोतवाली पिरान कलियर पहुंचकर सूचना दी कि उनका तीन वर्षीय पुत्र मोहम्मद शेख दरगाह क्षेत्र से कहीं लापता हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए टीम रवाना की। दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चे के लापता होने की सूचना प्रसारित कराई गई।

पुलिस टीम ने परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए बच्चे के फोटो के आधार पर तलाश शुरू की। इसी दौरान दरगाह क्षेत्र में एक बच्चा अकेले घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने फोटो से मिलान कर बच्चे की पहचान की और उसे सकुशल अपने संरक्षण में लेकर कोतवाली पिरान कलियर पहुंचाया।

इसके बाद बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस ने बच्चे के परिजनों को सूचना देकर कोतवाली बुलाया। परिजनों के पहुंचने पर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया।

(पुलिस टीम में ये रहे शामिल)

बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल इसरार अली, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश और महिला कांस्टेबल मौसम शामिल रहीं।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →