REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

हज यात्रा रही यादगार, लौटे हाजियों ने सरकार और हज समिति का जताया आभार।

📅 24 Jun 2026, 12:51 PM🔥 9 views

📋 खबर का सार (Summary)
सऊदी अरब से 1,081 हाजियों की हुई वतन वापसी, शेष 270 जल्द लौटेंगे।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। उत्तराखंड राज्य से पवित्र हज यात्रा पर सऊदी अरब गए हाजियों की स्वदेश वापसी का सिलसिला अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। बुधवार तक प्रदेश के कुल 1,081 हाजी अपने वतन लौट चुके हैं, जबकि शेष 270 हाजियों की वापसी भी जल्द होने की उम्मीद है।

हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को 97 हाजियों को लेकर एक फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जहां हज यात्रियों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने हाजियों से उनकी यात्रा के अनुभवों और वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

वापस लौटे हाजियों ने उत्तराखंड राज्य हज समिति, भारत सरकार एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हज यात्रा के दौरान उन्हें हर स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि मक्का और मदीना में रहने, खाने-पीने, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं, जिससे वे पूरी श्रद्धा और शांति के साथ हज के सभी अरकान अदा कर सके।

हाजियों ने विशेष रूप से हज समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हज समिति द्वारा दिया गया सहयोग हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ तथा कार्यालय स्टाफ अब्दुल कादिर ने हाजियों की हर संभव सहायता की। एयरपोर्ट पर भी हाजियों के सामान को व्यवस्थित रूप से उनके वाहनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हज समिति के अधिकारियों ने विश्वास जताया कि शेष 270 हाजी भी जल्द ही सकुशल अपने घर लौट आएंगे और हज यात्रा का यह सफल आयोजन पूर्ण हो जाएगा।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →