(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के सालाना उर्स के अवसर पर नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर-3 के सभासद नाजिम त्यागी ने देश-विदेश से कलियर पहुंचने वाले सभी जायरीनों को उर्स की दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने जायरीनों के लिए उर्स को आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश देने वाला अवसर बताया।
सभासद नाजिम त्यागी ने कहा कि पिरान कलियर की पहचान पूरी दुनिया में हजरत साबिर पाक की दरगाह और यहां आने वाले जायरीनों से है। उर्स के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद कलियर पहुंचते हैं। उन्होंने सभी जायरीनों का स्वागत करते हुए कहा कि स्थानीय लोग हमेशा की तरह मेहमानों की सेवा और सहयोग के लिए आगे आएं।

उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि उर्स के दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी लोग मिल-जुलकर काम करें और कलियर की गंगा-जमुनी तहजीब व आपसी भाईचारे की मिसाल को कायम रखें।
नाजिम त्यागी ने कहा कि उर्स के दौरान आने वाले जायरीनों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने स्थानीय युवाओं और नागरिकों से अपील की कि बाहर से आने वाले जायरीनों का सम्मान करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें रास्ता, पार्किंग, पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि हजरत साबिर पाक की दरगाह पर देश-विदेश से आने वाले जायरीन अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ करते हैं। उर्स शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो और सभी जायरीन अपने घरों को सुरक्षित लौटें, यही उनकी कामना है।
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →