REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले मौसम अली, उत्तराखंड में सपा की मजबूती समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

📅 24 Sep 2026, 10:21 AM • 🔥 159 views

📋 खबर का सार (Summary)
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करते समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। समाजवादी पार्टी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने 22 सितंबर 2026 को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर किरण क्लियर स्थित दरगाह साबिर पाक की एक तस्वीर भेट की। इस दौरान उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और संगठन को विस्तार देने सहित पिरान कलियर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मौसम अली के अनुसार, मुलाकात के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में पार्टी की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की। उन्होंने पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के लिए एक भवन उपलब्ध कराने की आवश्यकता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी।

सपा सुप्रीमों राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के दोरान बात चीत में मौसम अली ने पिरान कलियर को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि यहां देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग धर्मों के लोग आस्था के साथ पहुंचते हैं। उनके अनुसार, क्षेत्र में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता है।

साथ ही मौसम अली ने यह भी कहा कि यदि पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के लिए एक भवन का निर्माण कराया जाता है तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के लिए स्थायी स्थान मिल सकेगा। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि इससे स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने तथा आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने को लेकर भी चर्चा की। मुलाकात के बाद अंत में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के सिद्धांतों और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने की बात कही।

मौसम अली इससे पहले भी पिरान कलियर में स्थानीय समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। मार्च 2026 में उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी के साथ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुल और सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत की मांग उठाई थी।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →