REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

भीषण गर्मी में ठंडे पानी की छबील लगाकर जायरीनों की प्यास बुझा रहे खादिम इस्तखार साबरी, दिया मानवता का संदेश।

📅 29 May 2026, 09:33 AM🔥 45 views

📋 खबर का सार (Summary)
11 दिन से लोगों की बुझा रहे प्यास मानवता का दिया संदेश।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच दरगाह साबिर पाक आने वाले जायरीनों को राहत पहुंचाने के लिए खादिम इस्तखार साबरी ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने दरगाह साबिर पाक के मुख्य द्वार पर पिछले 11 दिनों से ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर हजारों श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने का कार्य शुरू किया हुआ है।

पिरान कलियर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों की संख्या में जायरीन और श्रद्धालु दरगाह पर हाजिरी देने पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के उद्देश्य से खादिम इस्तखार साबरी द्वारा यह सेवा निरंतर संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर खादिम इस्तखार साबरी ने कहा कि इंसान को हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि "दुनिया में सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। यदि हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकें और प्यासे को पानी पिला सकें तो इससे बड़ी इबादत कोई नहीं हो सकती।"

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आने वाले जायरीनों को शुद्ध और ठंडा मीठा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। छबील पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने भी इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में यह पहल उनके लिए काफी राहतभरी साबित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समाज में ऐसे सेवा कार्य लोगों को मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। खादिम इस्तखार साबरी की यह पहल न केवल प्यासे लोगों को राहत पहुंचा रही है, बल्कि समाज को सेवा, सद्भाव और इंसानियत का संदेश भी दे रही है।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →