REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर पुलिस ने 4.62 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा।

📅 22 Jun 2026, 08:06 AM🔥 57 views

📋 खबर का सार (Summary)
नशे की लत और जल्द पैसा कमाने की चाह ने बनाया तस्कर, 18.50 ग्राम स्मैक बरामद।

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: 4.62 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

पिरान कलियर।

(तौकीर आलम पत्रकार)उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित "ऑपरेशन प्रहार" एवं "नशा मुक्त देवभूमि-2026" अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 62 हजार रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक देहात एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 21 जून 2026 को पुलिस टीम द्वारा अब्दाल साहब रोड, इमलीखेड़ा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान अंकुश पुत्र फकीरचंद (22 वर्ष), निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले वेल्डिंग का कार्य करता था, लेकिन नशे की लत और अधिक पैसा कमाने की चाहत में उसने स्मैक की तस्करी शुरू कर दी। आरोपी नशा करने वाले लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक एकत्र करता था और फिर उसे कलियर क्षेत्र में मुनाफे पर बेचकर अपनी आय अर्जित करता था।

मुकदमा दर्ज

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 131/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी

- 18.50 ग्राम अवैध स्मैक

- अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य: ₹4,62,000

गिरफ्तार आरोपी

अंकुश पुत्र फकीरचंद (22 वर्ष)

निवासी – पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

 द्विव्येश उपाध्याय, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पिरान कलियर

- उपनिरीक्षक शहजाद अली

- उपनिरीक्षक विनोद कुमार

- हेड कांस्टेबल इस्सार

- हेड कांस्टेबल सोनू कुमार

- हेड कांस्टेबल संजय रावत

- कांस्टेबल आविद अली

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →