REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की कार्रवाई, सट्टे की खाईबाड़ी करते एक गिरफ्तार।

📅 08 Jul 2026, 01:34 PM🔥 40 views

📋 खबर का सार (Summary)
ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा, कलियर पुलिस की सट्टेबाजों पर कार्रवाई तेज।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने पिरान कलियर क्षेत्र में छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सट्टा डायरी, एक पेन तथा 1,270 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उवैद पुत्र शरीफ (34 वर्ष), निवासी लोधी सराय, थाना नखासा, जनपद सम्भल (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 152/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार एवं होमगार्ड राजेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →