(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर, 28 जून। हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में विवाह करने के उद्देश्य से नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को बेड़पुर निवासी छांगा पुत्र फूल सिंह ने थाना पिरान कलियर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी का सोहलपुर निवासी नितिन उर्फ रामकुमार (20 वर्ष), पुत्र रामपाल अपहरण कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना पिरान कलियर में मु.अ.सं. 137/2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने बेड़पुर, इमलीखेड़ा, कलियर, रुड़की मार्ग, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मैनुअल पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माजरी चौक, इमलीखेड़ा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को सकुशल बरामद कर जिला बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे संरक्षण में भेज दिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाबालिग को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं के साथ-साथ पोक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
(गिरफ्तार आरोपी)
नितिन उर्फ रामकुमार (20 वर्ष)
पुत्र: रामपाल
निवासी: ग्राम सोहलपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार
(पुलिस टीम)
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी कोतवाली पिरान कलियर। (द्विव्येश उपाध्याय)
उपनिरीक्षक शहजाद अली
महिला उपनिरीक्षक अंशु चौधरी (विवेचक)
हेड कांस्टेबल बबलू कुमार
महिला हेड कांस्टेबल डिम्पल
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →