(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली पिरान कलियर पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को बेड़पुर निवासी मोहम्मद रिहान पुत्र सनाउल्लाह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहसिन अली पुत्र शमीम अहमद एवं उसके साथियों ने आपसी रंजिश के चलते लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से लैस होकर उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में मु.अ.सं. 87/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 29 जून 2026 को फरार चल रहे नामजद आरोपी मोहसिन अली पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम बेड़पुर, कोतवाली पिरान कलियर को नया पुल कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और गांव का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल अनीश अहमद तथा कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे।
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →