(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत साबिर पाक में पहुंचकर चादर और फूल पेश किए तथा उनकी लंबी उम्र, परिवार की खुशहाली और वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए विशेष दुआ की।
इस अवसर पर मौसम अली ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और प्रदेश का हर वर्ग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और प्रदेश में विकास कार्य नई गति के साथ आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर शाहरुख मलिक, मुन्तज़िर अली, अज्जू मियां, राजू, ज़ावेद सहित अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →