REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

SIR का कार्ये समय पर पूरा होने पर BLO टीम के कार्ये की सराहना करते हुए सभासद प्रतिनिधि डॉ.शहज़ाद अली ने दी बधाई।

📅 02 Jul 2026, 05:55 PM🔥 68 views

📋 खबर का सार (Summary)
BLO नरगिस, शबनम एवं सहयोगी कर्मचारियों के समर्पण की डॉ. शहज़ाद अली ने की प्रशंसा।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड संख्या-7 में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहज़ाद अली ने बूथ संख्या-38 एवं बूथ संख्या-39 पर तैनात बीएलओ (BLO) के साथ बैठक कर उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करने पर बीएलओ नरगिस, शबनम तथा सहयोगी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

डॉ. शहज़ाद अली ने कहा कि चुनाव संबंधी कार्यों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने 100 प्रतिशत योगदान दिया, जिसके कारण निर्धारित समय में कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सका। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक के दौरान वार्ड के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। डॉ. शहज़ाद अली ने कहा कि वार्डवासियों से किए गए हर वादे को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

गौरतलब है कि डॉ. शहज़ाद अली द्वारा वार्ड संख्या-7 की जिम्मेदारी संभालने के बाद से सफाई, सड़क, पेयजल, जनसुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी कार्यशैली और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के कारण वार्ड में विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिसकी क्षेत्रवासी खुलकर सराहना कर रहे हैं।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →