REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

कांवड़ पटरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल।

📅 07 Jul 2026, 08:14 AM🔥 124 views

📋 खबर का सार (Summary)
बाजूहेड़ी-रुड़की मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, पुलिस ने शुरू की जांच।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। रुड़की-बाजूहेड़ी के बीच कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पिरान कलियर और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजूहेड़ी-रुड़की के बीच कांवड़ पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिरान कलियर तथा सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं, दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हादसे में घायल तीन लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →