REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बाइक चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

📅 08 Jul 2026, 12:00 PM🔥 43 views

📋 खबर का सार (Summary)
एनआईसी कॉलेज–तिरछा पुल लिंक रोड पर पुलिस की घेराबंदी, चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (UK 08 AB 3559) भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 07 जुलाई 2026 को ग्राम बेड़पुर निवासी जावेद पुत्र असगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल सोहलपुर रोड स्थित खेत से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 151/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सघन चेकिंग अभियान के दौरान एनआईसी कॉलेज धनौरी और तिरछा पुल के बीच बावन दर्रा लिंक रोड से दो संदिग्ध युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 05 जुलाई 2026 की शाम सोहलपुर रोड के खेत से मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए सलेमपुर की ओर जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने तथा पैसे कमाने के लालच में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

- संदीप कुमार पुत्र तेलूराम, निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर, उम्र 27 वर्ष।

- विशाल कुमार पुत्र तेलूराम, निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर, उम्र 21 वर्ष।

बरामदगी:

- चोरी की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UK 08 AB 3559)

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार एवं हेड कांस्टेबल इसरार अली शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →