REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक पहुंचे कैबिनेट मंत्री खजान दास, उर्स की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

📅 13 Aug 2026, 01:58 PM🔥 103 views

📋 खबर का सार (Summary)
दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ।

(तौकीर आलम पत्रकार)कलियर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास गुरुवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पिरान कलियर पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी लगाकर अकीदत के फूल पेश किए और देश-प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआ मांगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास एवं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने आगामी 758वें सालाना उर्स/मेले की तैयारियों को लेकर दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से उर्स के दौरान जायरीनों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात व्यवस्था और जायरीनों की आवाजाही को लेकर भी फीडबैक लिया।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिलने के बाद वह पहली बार कलियर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उर्स के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए कि बाहर से आने वाले अकीदतमंदों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा उर्स के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री ने दरगाह परिसर और आसपास के मेला क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।

इस अवसर पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, शमीम अहमद, मुरसलीन उर्फ बाबा सहित भाजपा के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री खजान दास का स्वागत भी किया।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →