REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

उर्स के दौरान दरगाह क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की मांग, जायरीनों को हो रही परेशानी हज हाउस रोड से पहाड़ी गेट और जीरो जोन तक पर्याप्त पानी के टैंकर लगाने की उठी मांग।

📅 18 Aug 2026, 12:03 PM🔥 11 views

📋 खबर का सार (Summary)
साबिर पाक के उर्स में देशभर से पहुंचेते है जायरीन, दरगाह क्षेत्र में पानी को लेकर बढ़ सकती हैं परेशानी।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स के मौके पर देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन पिरान कलियर पहुंच रहे हैं। वहीं उर्स के दौरान दरगाह क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था नहीं होने को लेकर बाहर से आए जायरीनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। जायरीनों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आ रही है, जिसके चलते उन्हें पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

बाहर से आए कुछ जायरीनों ने बताया कि हज हाउस रोड, पहाड़ी गेट क्षेत्र और जीरो जोन समेत दरगाह क्षेत्र के कई स्थानों पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उर्स में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और दूर-दराज से आने वाले जायरीन शामिल हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दरगाह क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पानी की टंकियां जरूर लगाई गई हैं, लेकिन उर्स के दौरान उमड़ रही भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। भीड़ के अनुपात में अधिक संख्या में पानी की टंकियां और टैंकर लगाए जाने की आवश्यकता है, ताकि जायरीनों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जायरीनों और स्थानीय लोगों ने दरगाह प्रशासन से मांग की है कि उर्स के मद्देनजर दरगाह क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर तत्काल पर्याप्त संख्या में पेयजल टैंकर और पानी की टंकियां लगाई जाएं। साथ ही इन स्थानों पर नियमित रूप से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उर्स में आने वाले जायरीनों को गर्मी और भीड़ के बीच पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

लोगों का कहना है कि उर्स के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के साथ पेयजल व्यवस्था भी प्राथमिकता होनी चाहिए। दरगाह प्रशासन से उम्मीद जताई गई है कि जायरीनों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →