REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

नगला कूबड़ा में विकास की नई शुरुआत, प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र की बाउंड्री वॉल का शुभारंभ।

📅 18 Sep 2026, 08:55 AM • 🔥 33 views

📋 खबर का सार (Summary)
झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार जाति ने फीता काटकर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ।

(तौकीर आलम पत्रकार)नगला कूबड़ा। ग्राम नगला कूबड़ा में विकास कार्यों की दिशा में एक नई पहल की गई। प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार जाति जी मौजूद रहे।

इस अवसर पर ठेकेदार इंतसार, इम्तियाज फरीदी, गुलाम रब्बानी, शहबाज मुजम्मिल प्रधान, सदाकत प्रधान, वहाब अली, तनवीर मलिक तथा शाह फैसल उर्फ छोटा सहित गांव के सम्मानित बुजुर्ग, युवा और जिम्मेदार ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र की बाउंड्री वॉल बनने से बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ विद्यालय परिसर की व्यवस्था भी बेहतर होगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक सोच, प्रयास और सहयोग का परिणाम है। गांव के विकास को राजनीति से ऊपर रखते हुए सभी को जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।

ग्रामीणों ने कहा कि आने वाले समय में गांव में शिक्षा, सड़क, पेयजल, जल निकासी, स्वच्छता सहित अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

वक्ताओं ने कहा कि विकास किसी एक व्यक्ति की पहचान नहीं, बल्कि पूरे समाज की उपलब्धि है। गांव के हर वर्ग, हर परिवार और हर व्यक्ति को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।

बाउंड्री वॉल निर्माण की यह शुरुआत गांव के विकास की व्यापक सोच की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह भविष्य में भी गांव में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →