REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

दरगाह साबिर पाक में सोहन हलवा-हलवा पराठा ठेके को लेकर विवाद, शीर्माल दुकानदारों ने ठेका निरस्त करने की उठाई मांग।

📅 02 Jul 2026, 01:10 PM🔥 200 views

📋 खबर का सार (Summary)
दुकानदारों का आरोप— ठेका नियमों के विरुद्ध संचालित, अवैध उगाही और मनमानी से स्थानीय शीर्माल व्यापारियों का रोजगार संकट में; दरगाह प्रशासक से तत्काल कार्रवाई की मांग।

(तौकीर आलम पत्रकार)

दुकानदारों का आरोप—ठेकेदार कर रहा अवैध उगाही और नियमों के विपरीत कई दुकानें संचालित, दरगाह प्रशासक को सौंपा ज्ञापन।

पिरान कलियर, हरिद्वार।दरगाह साबिर पाक में हर वर्ष होने वाले सोहन हलवा एवं हलवा पराठा बिक्री के ठेके को लेकर इस बार विवाद खड़ा हो गया है। शीर्माल दुकानदारों ने संयुक्त रूप से दरगाह प्रशासक एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर ठेका निरस्त करने की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इस वर्ष सोहन हलवा व हलवा पराठा बिक्री का ठेका मुकर्रबपुर निवासी मुन्तज़िर पुत्र महमूद को दिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि ठेकेदार शीर्माल की दुकानों को भी अपने ठेके में शामिल बताकर उन पर दबाव बना रहा है तथा अवैध उगाही कर रहा है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर मौके पर पहुंचकर दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश भी की जा रही है, जिससे गरीब दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

दुकानदारों का आरोप है कि दरगाह प्रशासन द्वारा जारी निविदा की शर्तों के अनुसार सोहन हलवा एवं हलवा पराठा की केवल एक दुकान, दुकान संख्या-6 पर ही संचालित की जानी थी। लेकिन ठेकेदार नियमों की अनदेखी करते हुए आठ से दस दुकानें संचालित करवा रहा है, जो निविदा की शर्तों का खुला उल्लंघन है।

ज्ञापन में कहा गया है कि इस तरह की कार्यप्रणाली से वर्षों से कारोबार कर रहे गरीब शीर्माल दुकानदारों का आर्थिक नुकसान हो रहा है और उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।

सभी शीर्माल दुकानदारों ने दरगाह प्रशासक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित ठेके को तत्काल निरस्त करने तथा नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब यह देखना होगा कि दरगाह प्रशासन दुकानदारों की शिकायत पर क्या कदम उठाता है और नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच किस प्रकार की जाती है।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →