(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। प्राथमिक विद्यालय पिरान कलियर एवं प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में शनिवार को ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर-7 के सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पाल, वर्तमान मंडल मंत्री नवीन, प्रधानाध्यापक यूनुस, सहायक अध्यापक फुरकान अहमद, सहायक अध्यापक सुदेश, राहुल सैनी एवं कलीम भाई सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘सेवा ही संकल्प’ जैसे कार्यक्रम लोगों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
डॉ. शहजाद अली ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग और प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद और बच्चों की शिक्षा के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सेवा, शिक्षा और सामाजिक सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →