(तौकीर आलम पत्रकार)महमूदपुर। उत्तराखंड सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान–2026” के तहत महमूदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकत्री शबनम और अतिया जमाल की ओर से अपने-अपने केंद्र पर किया गया। इस दौरान बच्चों के बेहतर पोषण और उनके समुचित विकास के लिए संचालित योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।

कार्यक्रम में स्थानीय सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद अली ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित सरकार की योजनाएं महत्वपूर्ण हैं और इनका लाभ पात्र बच्चों एवं परिवारों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के प्रारंभिक विकास और पोषण के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है और उनका लाभ लेने के लिए जागरूकता बढ़ती है।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री शबनम, अतिया जमाल, जेबा, यूनुस जी, रविंद्र जी, इंद्रवीर जी, कलीम भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →