REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

इकबालपुर में भारतीय सर्वधर्म सेवा ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

📅 24 May 2026, 11:48 AM🔥 12 views

📋 खबर का सार (Summary)
इकबालपुर में लगा विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई मानवता की मिसाल।

(तौकीर आलम पत्रकार)रुड़की के इकबालपुर क्षेत्र में भारतीय सर्वधर्म सेवा ट्रस्ट की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर के दौरान श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच करने के बाद रक्त संग्रह किया। डॉक्टरों की टीम ने सभी रक्तदाताओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी दी। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद भारतीय सर्वधर्म सेवा ट्रस्ट के संस्थापक आदिल फरीदी ने श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के संस्थापक एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक और जनसेवा के कार्य करता आ रहा है, जिसमें अस्पताल का हमेशा महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। ऐसे शिविरों से समाज में मानवता और सेवा की भावना मजबूत होती है। साथ ही उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →