REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

मंगलौर कोतवाली में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित, भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील।

📅 24 May 2026, 01:06 PM🔥 46 views

📋 खबर का सार (Summary)
आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर मंगलौर कोतवाली परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

(तौकीर आलम पत्रकार)मंगलौर। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर मंगलौर कोतवाली परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने की।

गोष्ठी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी।

बैठक में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने तथा आपसी समन्वय के साथ पर्व मनाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नशे की तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस तक पहुंचाने की भी अपील की।

गोष्ठी के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

(अभिनय चौधरी, सीओ मंगलौर)


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →