(तौकीर आलम पत्रकार)रुड़की। तहसील रुड़की में रविवार को उत्तराखंड संग्रह अमीन संघ का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए संग्रह अमीनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अधिवेशन के दौरान संगठन की विभिन्न समस्याओं, कर्मचारियों की मांगों तथा कर्मचारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में संग्रह अमीन संवर्ग की सेवा संबंधी समस्याओं, विभागीय कार्यों के आधुनिकीकरण, कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए तथा विभागीय कार्यों में तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाना आवश्यक है।
अधिवेशन के दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन भी शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति के वातावरण में संपन्न कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें दिनेश बिजवाण को अध्यक्ष, देवेश अधिकारी को उपाध्यक्ष, त्रिलोक रावत को सचिव, सच्चिदानंद डोभाल को सह सचिव तथा दिवाकर बहुगुणा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा हंसागिरी गोस्वामी को संरक्षक एवं महावीर प्रसाद रतूड़ी को संयोजक सहित कुल नौ पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा कर्मचारी हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →