REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

कलियर क्षेत्र में 4 महीने बाद फिर लौटा हाथी, इलाके में भारी दहशत!

📅 26 May 2026, 11:12 AM🔥 122 views

📋 खबर का सार (Summary)
कलियर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करीब चार महीने के शांत अंतराल के बाद एक बार फिर विशालकाय हाथी की रिहायशी इलाके में वापसी हो गई।

(तौकीर आलम पत्रकार)

कलियर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करीब चार महीने के शांत अंतराल के बाद एक बार फिर विशालकाय हाथी की रिहायशी इलाके में वापसी हो गई। हाथी को देखते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों में डर का माहौल पैदा हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह-सुबह कांवड़ पटरी के पास, इमाम साहब और बिजली घर के ठीक बगल में हाथी को टहलते हुए देखा गया। सुबह के समय वहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के निवासियों की नजर जैसे ही हाथी पर पड़ी, चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

लोगों का कहना है कि "यह वही हाथी है जो पहले भी इस इलाके में आ चुका है। कुछ महीनों की शांति के बाद इसका अचानक इस तरह कांवड़ पटरी पर आ जाना बेहद डरावना है। अगर इसे जल्द ही आबादी वाले क्षेत्र से दूर नहीं खदेड़ा गया, तो कोई बड़ी जनहानि या नुकसान हो सकता है।"

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत एक्शन में आ गई है। सुबह से ही वन कर्मी हाथी को घेरकर इंसानी बस्ती से दूर जंगलों की तरफ खदेड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और हाथी के करीब न जाने की सख्त हिदायत दी है। इस दौरान निगरानी टीम वन क्षेत्राधिकारी- शैलेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा इंदर सिंह,वन बीट अधिकारी- अनुज कांबोज व सब्बू मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →