REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

जामिया शम्सुल उलूम में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 40 रक्तवीरों ने मानवता की मिसाल पेश की।

📅 19 Jun 2026, 05:11 AM🔥 13 views

📋 खबर का सार (Summary)
एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों के लिए उम्मीद की किरण" — जामिया शम्सुल उलूम में युवाओं ने दिखाया सेवा का जज्बा।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर स्थित जामिया शम्सुल उलूम में साबरी उस्मानिया सोसायटी के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

रक्तदान शिविर में करीब 40 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुफ़्ती रियासत अली ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने इस तरह के सामाजिक आयोजनों को समाज में भाईचारा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला बताया।

शिविर को सफल बनाने में साबरी उस्मानिया सोसायटी की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में अकरम प्रधान, सभासद राशिद अली, भूरा उर्फ गोल्डन भाई, मौलाना दानिश कासमी, हाफिज़ मुमताज, आलम मुंताहिद राणा, हाजी नौशाद, सुहैल, शहजाद, डॉ. अमित, अनस गाजी, मुंतज़िर अली और दानिश राणा समेत अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण की भावना को भी मजबूत करता है।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →