REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

सभासद नाजिम त्यागी की बैठक पर लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, 83 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ।

📅 02 Jul 2026, 12:35 PM🔥 8 views

📋 खबर का सार (Summary)
83 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, 15 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर, 02 जुलाई 2026। नगर पंचायत पिरान कलियर के सभासद नाजिम त्यागी की बैठक पर गुरुवार को क्वाड्रा हॉस्पिटल के सौजन्य से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

शिविर के दौरान 83 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे 15 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए क्वाड्रा हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका आगे का इलाज कराया जाएगा।

मेडिकल कैंप में डॉ. टी. आर. पंवार, डॉ. शादाब अली और डॉ. नौरिन ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। वहीं स्टाफ में मोहम्मद इसरार अली और नफीस अहमद ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया।

इस अवसर पर सभासद नाजिम त्यागी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

शिविर के दौरान महबूब कुरैशी, नसीम मिस्त्री, वसीम, शाहरुख, अजीम, एहतिशाम, आस मोहम्मद कामिल, जुबैर, जुनेद सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय प्रयास बताया।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →