REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

रूड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन।

📅 26 May 2026, 03:11 PM🔥 129 views

📋 खबर का सार (Summary)
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान शुरू।

(तौकीर आलम पत्रकार)रूड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन

रुड़की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र रूड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा एवं मंगलौर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य निर्वाचन नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।

निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। अभियान के तहत 08 जून 2026 से 07 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य होगा, जिस पर नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो चस्पा करना आवश्यक रहेगा।

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 मई 2026 से 07 जून 2026 तक प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों की छपाई का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक घर-घर सत्यापन अभियान चलेगा। 14 जुलाई 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी। वहीं 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्रवार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। झबरेड़ा एवं पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री हर गिरी, रूड़की के लिए श्री दीपक रामचन्द्र शेट, खानपुर के लिए श्री राकेश तिवारी तथा मंगलौर के लिए श्री आकाश जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मतदाताओं की सहायता के लिए 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। रूड़की के लिए 9458150608, पिरान कलियर के लिए 9458155676, झबरेड़ा के लिए 9458155675 तथा मंगलौर के लिए 9458150609 नंबर जारी किए गए हैं।

निर्वाचन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर निर्वाचन नामावली में अपना नाम सुनिश्चित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बनी रहे।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →