(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर-06 की सभासद प्रतिनिधि गुलफाम साबरी (AAP) ने दरगाह साबिर पाक की मस्जिद में नमाजियों के लिए नई सफों (नमाज की चटाई) की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर प्रशासन को पत्र सौंपा है।

सभासद प्रतिनिधि गुलफाम साबरी द्वारा तहसीलदार एवं कार्यवाहक दरगाह प्रबंधक को दिए गए पत्र में कहा गया है कि दरगाह साबिर पाक की मस्जिद में बिछी नमाज की सफें काफी पुरानी और खराब हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों और जायरीन को नमाज अदा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि मस्जिद में लगभग 60 नई नमाज की सफों की आवश्यकता है, ताकि आने वाले जायरीन और स्थानीय नमाजियों को बेहतर सुविधा मिल सके। सभासद रेशमा परवीन ने प्रशासन से जल्द नई सफों की व्यवस्था कराने की मांग की है।
पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन, जिलाधिकारी हरिद्वार, उपजिलाधिकारी रुड़की और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भी भेजी गई है।
सभासद प्रतिनिधि गुलफाम साबरी का कहना है कि दरगाह साबिर पाक देश-दुनिया से आने वाले जायरीन की आस्था का बड़ा केंद्र है, इसलिए यहां मूलभूत सुविधाओं का बेहतर होना बेहद जरूरी है।
डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →