REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

झबरेड़ा विधानसभा के लाठड़ देवाशेख व आसपास क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्वक अदा, देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ।।

📅 28 May 2026, 04:39 AM🔥 22 views

📋 खबर का सार (Summary)
दुआ मांगने के साथ-साथ धर्म गुरुओं ने भाईचारे का भी दिया संदेश।

(तौकीर आलम पत्रकार)झबरेड़ा। ईद-उल-अजहा के मौके पर झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लाठड़ देवाशेख एवं आसपास के गांवों में मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़ी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दी। नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

धार्मिक गुरुओं ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का पर्व है, जो हमें आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। पूरे क्षेत्र में ईद को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →