REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

📅 17 Jun 2026, 12:30 PM🔥 44 views

📋 खबर का सार (Summary)
बलात्कार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। बलात्कार के संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपी आसिफ उर्फ सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी जोगिंदर को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि एक अन्य अज्ञात महिला आरोपी की तलाश अभी जारी है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 13 मई 2026 को एक महिला ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन लोगों ने आपसी षड्यंत्र के तहत उसे डरा-धमकाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 99/26 धारा 61(2), 64(2)(m), 140(3) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 16 जून 2026 को फरार चल रहे आरोपी आसिफ उर्फ सलमान पुत्र शेरअली, निवासी ग्राम तेल्लीवाला पाडलीगर्जर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 27 वर्ष को कलियर बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़ी अन्य महिला आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल

हेड कांस्टेबल सोनू कुमार

हेड कांस्टेबल इसरार अली

हेड कांस्टेबल माजिद खान

पिरान कलियर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →