(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। मुकर्रबपुर के वार्ड नंबर पांच में मोहर्रम ठेकेदार के आवास पर ग्रेफिकएरा हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया। शिविर में करीब 150 लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर में पेट, आंत एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन देव मुंजाल ने चिकित्सकीय टीम के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान आधुनिक फैब्रोस्कैन मशीन के माध्यम से लोगों के लीवर की जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के साथ लोगों को पेट, आंत और लीवर से संबंधित बीमारियों के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के बारे में जानकारी दी।

डॉ. सचिन देव मुंजाल ने लोगों को खानपान में सावधानी बरतने, नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनियमित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण पेट, आंत और लीवर से जुड़ी कई बीमारियां बढ़ रही हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से बीमारियों का शुरुआती स्तर पर पता लगाने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि फैब्रोस्कैन जैसी आधुनिक जांच तकनीक लीवर की स्थिति का आकलन करने में उपयोगी है।

विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और जांच की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि बीमारी का समय पर पता लगने से उसका उपचार भी आसान हो जाता है। क्षेत्र में भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने चाहिए।
शिविर में डॉ. रोशीफ, डॉ. फैजल, डॉ. रजत, सत्यम और मुजम्मिल ने सहयोग किया। इस अवसर पर अकरम प्रधान, सभासद राशिद अली, रहीश अहमद, ताज मोहम्मद, मोहर्रम अली, इकबाल, परवेज, पप्पू पीरजी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूरा प्रोफाइल देखें →