REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

कलियर पुल की नोंकी के पास खड़ी बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग।

📅 19 Aug 2026, 07:36 AM🔥 158 views

📋 खबर का सार (Summary)
पुलिस चौकी के पास से बाइक चोरी होने से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार।

(तौकीर आलम पत्रकार)पिरान कलियर। कलियर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी का मामला सामने आया है। कांवड़ पुलिस चौकी के सामने कलियर पुल की नोंकी के पास खड़ी एक स्प्लेंडर प्लस सिल्वर रंग की मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पिरान कलियर में देकर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाने में दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, पिरान कलियर निवासी टीपू पुत्र सईद ने बताया कि वह 18 अगस्त 2026 की दोपहर करीब दो बजे अपनी स्प्लेंडर प्लस सिल्वर रंग की मोटरसाइकिल को कलियर पुल की नोंकी के पास कांवड़ पुलिस चौकी के सामने खड़ी कर गया था। बाइक का पंजीकरण नंबर UK17K-1825 बताया गया है।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक, पीड़ित वहां हो रहे अतिक्रमण को देखने के लिए गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। कुछ समय बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा मोटरसाइकिल की तलाश कर उसे बरामद कराने की मांग की है।

वहीं, चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में वाहन सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने और जल्द बाइक बरामद करने की मांग की गई है।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →