REGULAR INDIA NEWS हिन्दी
BREAKING NEWS

धर्मपुर विधानसभा में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की बैठक सम्पन्न, कई पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति।

📅 24 May 2026, 10:59 AM🔥 14 views

📋 खबर का सार (Summary)
विधानसभा धर्मपुर के मेहुवाला स्थित सलीम स्कूल में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।


(तौकीर आलम पत्रकार)

देहरादून। विधानसभा धर्मपुर के मेहुवाला स्थित सलीम स्कूल में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की गरिमामयी उपस्थिति एवं विधानसभा अध्यक्ष तारीफ हुसैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर मास्टर सलीम अहमद को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। वहीं धर्मपुर विधानसभा कार्यकारिणी में एहतेशाम को महामंत्री, समीर राव को युवा अध्यक्ष, मोहम्मद कैफ एवं रिजवान को विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी स्तर एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की जानकारी भी दी गई।

बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) गरीब, मजदूर, किसान, युवा और आम जनता की आवाज़ बनकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी। साथ ही गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा एवं आमजन पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में जनता के बीच ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में महानगर महासचिव आस मोहम्मद, इकराम, मौ. शहजाद, मौ. रियाज, फैसल, मोनू, गुलबहार अल्वी, एडवोकेट शेरखान, नवाबुद्दीन, मुस्तकीम, खालिद, तालिब, तौहीद, सुहैल, शानू खान, शादाब, शमीम मलिक, अरबाज़ खान, अफ़ज़ाल, अनस सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से मास्टर सलीम अहमद, तारीफ हुसैन, समीर राव, एहतेशाम, आशु अल्वी, तालिब, खालिद, आबिद एवं तमाम पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।


इस खबर को शेयर करें:
WhatsApp
तौकीर आलम
तौकीर आलम
संपादक

डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, वेब डेवलपर और जनवाणी एक्सप्रेस के मुख्य संपादक। पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड और राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें →